Advertisement

फुसरो के ऋषिराज सिंह बने पायलट रहिवासियों ने किया सम्मानित

दो सौ घंटे उड़ान की ट्रेनिंग पुरा कर पायलट बने ऋषिराज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्री नगर रहिवासी वाणिज्य कर अधिवक्ता मनोज सिंह के पुत्र ऋषिराज सिंह राठौर ने दो सौ घंटे हवाई उड़ान का कठिन दौर पार करते हुए पायलट बनने का गौरव हासिल कर पूरे बेरमो कोयलांचल सहित बोकारो जिला का मान बढ़ाया है।

ऋषिराज के पायलट बनने की खबर मिलते ही आसपास के रहिवासी उनके आवास पर पहुंच गए और पायलट ऋषिराज को शॉल ओढ़ाकर व् बुके देकर सम्मानित किया। साथ हीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एक भेंट में 11 जुलाई को ऋषिराज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज सिंह के प्रेरणा तथा मां स्वर्गीय पूजा सिंह के आशीर्वाद को दिया। बताया कि वे बचपन में जब एनडीपीएस स्कूल फुसरो में पढ़ते थे, उस समय से ही हवाई जहाज उड़ाने का सपना देखते थे।

फिर जब स्कूल के एक दौर के दौरान पहली बार वर्ष 2014 में रायपुर से मुंबई का हवाई सफर किए तो उस दिन पूर्ण निश्चय कर लिया कि हवाई जहाज पायलट ही बनना है। उस सपने को साकार करने के लिए पिता मनोज सिंह का भरपूर सहयोग मिला। क्षेत्र के विद्यार्थियों को उन्होंने अपने संदेश में कहा है की कड़ी मेहनत व लगन से कुछ भी हासिल किया सकता है। दिल से ठान ली तो सफलता निश्चित है।

पायलट करने के दौरान आई कठिनाइयों के संबंध में कहा कि आसपास संस्था नहीं रहने से खुद ही विभिन्न जानकारी हासिल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बचपन की पढ़ाई एनडीपीएस फुसरो में तथा डीएवी ढोरी में की। ऋषिराज को सम्मानित करने वालों में न्यू एनडीपीएस के सचिव महारूद्र नारायण सिंह सहित कृष्ण कुमार, विनोद चौरसिया, सुरेन्द्र गोयल, सुधीर कृष्ण उर्फ ‌भोला‌ सिंह, मनोज‌ शर्मा, अमन कुमार, विजय कुमार, संजू बाबा, भोला शर्मा, शंकर राम‌ आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *