एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट मे 27 फरवरी को देश के प्रखर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया। संचालन सुशील सिंह ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र कि अधिकारी सहित अन्य कई गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर नारा लगाने के साथ पुष्प अर्पित किया। सभी ने क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर एसओ पीएंडपी एस. के. झा, भू राजस्व पदाधिकारी बी. के. ठाकुर, एएफएम जी. चौबे, पीओ वी. एन. पांडेय, एसओ सिविल सतीश कुमार सिंहा, कार्मिक प्रबंधक पी. एन. सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, एसीसी सदस्य सुशील सिंह, संतोष कुमार ओझा, कैलाश ठाकुर, बबलू सिंह, वेद प्रकाश, नागराज, सुरेन्द्र सिंह, वचन सिंह, जितेंद्र पासवान, सोमनाथ चटर्जी, मनोज दुबे आदि उपस्थित थें।
![]()













Leave a Reply