Advertisement

सिटीजन फोरम पदाधिकारियों की बैठक में कार्यों की समीक्षा

फोरम के अब तक के कार्यों पर रिपोर्ट बनाने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की एक बैठक 16 मार्च को अपर बाजार के लालजी हिरजी मार्ग पर स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की। बैठक में फोरम के अब तक के कार्यों पर रिपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया।

सिटीजन फोरम की बैठक में उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और सचिव सुशील क्रांतिकारी ने 7 अगस्त 2022 से अब तक के फोरम के कार्यों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके आलोक में आगे की रूपरेखा और कार्य योजना बनाई गई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने फोरम के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) से समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके तहत आगामी कार्य योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

सह-सचिव सुशील शर्मा और सह-सचिव विवेक महारथी ने अब तक हुए समस्त कार्यों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बेगवानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *