Advertisement

पंचायत समिति की बैठक में विभागों के कार्य प्रणाली की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड सभागार में 9 जुलाई को पंचायत समिति की बैठक में विभागों के कार्य प्रणाली की समीक्षा की गयी।

जानकारी के अनुसार कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार की अगुआई में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने की। बैठक में बिजली विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बैंकिंग, स्वास्थ्य आदि विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

विभाग के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत समिति सदस्यों के समक्ष विभाग के कार्य प्रणाली, उपयोगिता, कमी खामी इत्यादि मुद्दों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि अबुआ आवास योजना तथा मनरेगा कूप में जो मनमानी हुआ है, वह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाया जाएगा, तो उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। प्रमुख ने कहा क़ि जो भी पंचायत स्तर पर पचायत समिति का मांग होता है, उस पर अमल करने की आवश्यकता है। पंचायत समिति का बैठक तभी जाकर सफल हो सकता है। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों द्वारा यह निर्देश भी दिया गया कि जो भी शिकायत एवं कमियां हैं उनको जल्द पूरा किया जाय।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि उक्त बैठक हंगामेदार रहा। बैठक में उप प्रमुख संजू देवी के अलावे पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत कुमार पांडेय, एम. भट्टाचार्ज, दिलीप महतो, नागेन्द्र नायक, विनोद महतो इत्यादि के अलावे विभिन्न विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *