Advertisement

जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करें-निदेशक डीपीएलआर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला परिषद कार्यालय सभागार में 13 जनवरी को बोकारो जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार निदेशक डीपीएलआर द्वारा जिला परिषद कार्यालय सभागार में जिले के पंचायतीराज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, जिला अभियंता जिला परिषद, डीपीएम, सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड के पंचायतीराज पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

‌बैठक में पंचायत स्तरीय कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, पंचायत स्तर पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, पंचायत स्तर पर परीक्षा में दी जाने वाली सेवाएं, 15वे वित्त आयोग अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर संचालित आबद्ध एवं अनाबद्ध योजनाओं की स्थिति, पंचायत भवन में मूलभूत सुविधाएं, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण, पंचायत ज्ञान केंद्र अधिष्ठापन एवं संचालन तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान निदेशक डीपीएलआर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला पंचायतीराज पदाधिकारी द्वारा निदेशक डीपीएलआर सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

पंचायत ज्ञान केंद्र के संचालन के संबंध में चर्चा के क्रम में निदेशक डीपीएलआर ने पंचायतों में संचालित पंचायत ज्ञान केंद्र को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने एवं पंचायत सचिवालय को शत प्रतिशत क्रियाशील करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *