Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग व् डीआरडीए कार्यों की समीक्षा

एस. पी. सक्सेना/सासाराम (बिहार)। सासाराम के जिलाधिकारी (डीएम) नवीन कुमार की अध्यक्षता में 17 अगस्त पंचायती राज विभाग तथा डीआरडीए के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डीएम ने सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित समीक्षा बैठक में सासाराम के उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी, लेखा सहायक एवं प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि क्षेत्र से लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि पंचायत में कार्य की गुणवत्ता न केवल खराब है, बल्कि वहां सरकार की योजनाएं भी ठीक से संचालित नहीं की जा रही हैं।

इसी को देखते हुए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायक को क्रमशः तीन दिन, चार दिन एवं पांच दिन पंचायत में भ्रमण कर सभी योजनाओं की वस्तुस्थिति जांचने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की सभी योजनाओं को पंचायत में जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *