Advertisement

प्रमंडलिय आयुक्त द्वारा सोनपुर मेला में राम-जानकी पथ परियोजना को ले समीक्षा बैठक

बैठक में सारण, सिवान एवं गोपालगंज डीएम, एसपी, डीडीसी ने की शिरकत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में सारण के प्रमंडलीय आयुक्त के प्रशासनिक कैंप में 6 दिसंबर को राम-जानकी पथ परियोजना सहित प्रमण्डल अंतर्गत अन्य सड़क परियोजनाओं के कार्य प्रगति सहित अन्य बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त सारण राजीव रौशन ने की। बैठक में बालू के अवैध खनन एवं कारोबार तथा शराब के अवैध कारोबार की पूर्ण रोकथाम के लिये प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही शहरी यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने को लेकर भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र सहित प्रमण्डल के तीनों जिला सारण, सिवान एवं गोपालगंज के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *