Advertisement

अनुमंडल कार्यालय में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावा प्रस्तावों को लेकर समीक्षा बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में एक अगस्त को वन अधिकार अधिनियम के लिए दावा निपटारा को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 के तहत वन भूमि अधिकारों के लिए वन रहिवासी का व्यक्तिगत दावा एवं सामुदायिक दावा प्रस्तावों को लेकर बोकारो जिला स्तरीय संलग्न पदाधिकारी संदीप कारभारी (भारतीय वन सेवा) की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक में आगामी तीन अगस्त को पुनः अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार से संबंधित सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं वन क्षेत्र रहिवासी गैर परंपरागत एवं परंपरागत वन रहिवासी को पट्टा देने का विचार विमर्श कर उपायुक्त बोकारो को भेज दिया जाएगा। उक्त समीक्षा बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारी, कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *