प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 25 जून को बैठक का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला एवं जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आहुति की गई, जिसमें सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं जल सहिया उपस्थित हुए।
बैठक में बीडीओ द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगातार वर्षा से बचाव हेतु सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वर्षा प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले पंचायतो में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रभावितो को सरकारी भवनों में शिफ्टिंग कराने हेतु स्थलों को चिन्हित कर लिया जाए, ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से कहीं भी जल जमाव नहीं हो, इसका ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर 15वें वित्त मद से नाली आदि योजना का चयन कर जल निकासी की व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय परिसर को नशा मुक्ति हेतु दो सौ मीटर तक दूरी में सभी प्रकार के नशा को निषेध करना सुनिश्चित करें। सभी जल सहिया को अपने-अपने क्षेत्र में पानी की व्यवस्था एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराते हुए गंदगी से होने वाली बीमारी से बचाव हेतु निर्देशित किया गया। कहा गया कि इस क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण बीते 23 जुन से अगस्त तक राज्य के सभी जिले में सर्वेक्षण किया जाएगा, जिसमें राज्य के औसतन एक जिले में 20-30 ग्रामों का सर्वेक्षण किया जाना है।
स्वच्छता सर्वे दल द्वारा डायरेक्ट अवलोकन हेतु गांव जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जाएगा एसएसएच के तहत कुल 1000 अंक निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत स्वच्छता के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले जिले को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंक प्रदान किया जाएगा। एक हजार अंकों को शामिल पारामीटर के अनुसार सोखता, गड्ढा एवं नाली निर्माण आवश्यक है।
बैठक में हिमांशु शेखर यादव, कनीय अभियंता पीएचईडी मोहन कुमार, आईइसी समन्वयक चास प्रमंडल के अलावा मिथिलेश कुमार पांडेय, आनंद प्रसाद, मुखिया कंचन देवी, दुर्गावती देवी, चंद्रदेव घासी, तरुलता देवी, कामेश्वर महतो, अंजुम आलम, पुष्पा देवी, नरेश कुमार यादव, किसुन मुंडा, कविता सिंह सीमा महतो, सुज़ीता कुमारी सहित सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं जलसहिया उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply