Advertisement

लोहांचल में स्वदेशी जागरण मंच की समीक्षा बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक मेला संयोजक बृजेश कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह के अवासीय कार्यालय लोहांचल बोकारो में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह तथा संचालन प्रांत संपर्क प्रमुख अजय चौधरी ‘दीपक’ ने किया।

बैठक में पिछले दिनों संपन्न 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला की समीक्षा की गई। कहा गया कि मेला के दौरान दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं ने अपनी बेहतर कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए मेला को बेहद खास बना दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाव दिया गया कि मेला का एक तिथि सुनिश्चित कर दिया जाए। आमजनों को पहले से तिथि और माह पता चल सके, ताकि शहरवासियों को भी किसी प्रकार का कंफ्यूजन ना हो और मेला का आनंद बेहिचक ले सकें।

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार लिट्टी चोखा की दुकान नहीं होने के कारण मेला की रौनक फिकी रही। क्योंकि मेला घूमने आए दर्शक लिट्टी चोखा की दुकान को ढूंढते नजर आए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बार मेला के आयोजन में राष्ट्रीय स्वदेशी कंपनियों को प्रमुखता से आमंत्रित किया जाएगा।

मौके प्रमुख रुप से प्रमोद कुमार सिन्हा, कुमार संजय, विवेकानंद झा, राकेश रंजन, प्रेम प्रकाश, विनोद चौधरी, जयशंकर प्रसाद, अमर जी सिन्हा, ददन प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *