Advertisement

पेयजल एवं स्वच्छता अंचल अंतर्गत योजनाओ का समीक्षा बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय में 6 नवंबर को धनबाद अंचल की बैठक आयोजित किया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता अंचल धनबाद अंतर्गत तेनुघाट एवं चास प्रमंडल में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत योजनाओ की समीक्षा बैठक अधीक्षण अभियंता रियाज़ आलम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समीक्षा बैठक में चास एवं तेनुघाट प्रमंडल के सभी कनिय एवं सहायक अभियंता सहित सभी छोटे बड़े संवेदक उपस्थित थे। बैठक में एकल ग्रमीण, एकल समूह एवं बहु ग्रमीण जलापूर्ति योजनाओ का बारी बारी से समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता ने सभी संवेदक और कनिय अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि लंबित योजनाओ को अविलंब पूर्ण करें। मौके पर कार्यपालक अभियंता चास रामप्रवेश राम, कार्यपालक अभियंता तेनुघाट शशि शेखर सिंह, सहायक अभियंता शास्त्री शाह, आकिब अहमद, रोहित मंडल, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *