एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा एक दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित देसी ढाबा में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू, संजय सनेही, कुंज बिहारी साहू आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले 5 साल के लिए सभी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार में लग जाए और वर्ष 2029 के चुनाव की तैयारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरे जोर-शोर से काम करें। साथ हीं पंचायत स्तर तक पार्टी का गठन कर विस्तार दें। जिससे पार्टी की स्थिति राज्य में मजबूत व् सशक्त हो सके।
कहा गया कि राज्य के पांचो प्रमंडल में पांच अलग-अलग प्रमंडल में प्रदेश महासचिव का नियुक्ति करना है जो पार्टी में अपने प्रमंडल में विस्तार कर सके। ऐसे कई गणमान्य जनों को मान, सम्मान के साथ विशेष रूप से स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें पार्टी में विशेष जगह दिया जाएगा। ऐसे कई अलग-अलग प्वाइंटों पर बैठक में चर्चा किया गया।
![]()













Leave a Reply