Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ कार्यालय में की गई समीक्षा बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बोकारो प्रियदर्शी आलोक द्वारा 4 अक्टूबर को तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कक्ष में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बेरमो, अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी आदि शामिल थे।

आयोजित समीक्षा बैठक में अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी और कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ 4 वर्षों से अधिक लंबित कांडों की समीक्षा किया गया। इस अवसर पर एसपी प्रियदर्शी ने कांडो के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बताया कि लंबित मामलों को त्वरित जांच पड़ताल कर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करें। सभी को यह भी बताया गया कि आने वाले समय में पूजा का माह आने वाली है। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने अपने इलाके में गस्ती बढ़ा दे। सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाएं।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमियां सर्किल पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *