Advertisement

सिस्टा परिवार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी को किया गया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के जीएम यूनिट मे शिष्टा परिवार द्वारा 31 मई को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दो सेवानिवृत्त सीसीरल कर्मी पार्वती देवी व् भरत मंडल को पुष्प गुच्छ, शाल और मिठाई देकर शिष्टा परिवार ढोरी क्षेत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोल इंडिया एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन सीसीएल सिस्टा के महासचिव राम नारायण राम, ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग, उपाध्यक्ष रामदेश राम. जीएम यूनिट के अध्यक्ष जीवन लाल रजक, राजेंद्र कुमार, रविन्द्र राम, मुकरी राम, संजय रविदास, राजू रविदास, शरद कुमार, पंकज कुमार, संपत कुमार, धरम कुमार, बसंती देवी, अनीता देवी, गायत्री देवी, नीरा देवी, रविन्द्र दिगार, महेश कुमार मुंडा, नितेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *