Advertisement

सेवानिवृत्त कर्मियों ने डीआरएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर दी नव वर्ष की शुभकामना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक जनवरी को अखिल भारतीय रेल सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ द्वारा डीआरएम व् अन्य रेल पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामना दी।

जानकारी के अनुसार महासंघ के सोनपुर शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजित कुमार यादव, शाखा सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान, सहायक सचिव सच्चिदानंद सिंह, जितेंद्र प्रसाद राय, चंद्रशेखर प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष जयराम सिंह, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव तथा संघ के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डीआरएम सूद ने रेल सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में लाया जायेगा या कर्मचारी स्वंय संज्ञान में देंगे उसका तत्क्षण निराकरण के लिए उनका प्रयास रहेगा। संघ ने इस अवसर पर डीआरएम को साधुवाद देते हुए कहा कि अब तक संघ द्वारा कर्मचारियों की जो भी समस्या उनके सामने लायी गयी है, उनके द्वारा उसका तुरन्त समाधान किया गया है। साथ ही वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सोनपुर ने भी संघ को आश्वस्त किया कि कोई भी समस्या हो, निःसंकोच संज्ञान में दें जिसका तत्क्षण निराकरण का प्रयास किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *