Advertisement

सेवानिवृत्त श्रमिक संघ ने मांगों को लेकर बैठक कर बनाया आंदोलन की रणनीति

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सेवानिवृत्त श्रमिक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में राम नगर गुवा स्थित दुर्गा मंडप के बाहर 3 दिसंबर को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।

अपने विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत श्रमिक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण झा ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन ईपीएस-95 जो एक सरकारी पेंशन है। सेल प्रबंधन रिटायर्ड सेल कर्मियों को ईपीएस-95 पेंशन का भुगतान करती है। परंतु गुवा सेल प्रबंधन रिटायर्ड सेल कर्मियों को विगत 10 सालों से भुगतान नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा सेल पेंशन को एनपीएस बनाकर नाम देखकर चालू कर दे रहे हैं। वैसे रिटायर कर्मी जो एक जुलाई 2021 से सेवानिवृत्त हुए हैं उसे ही एनपीएस का नया नाम देकर भुगतान कर रही है। परंतु 1 जुलाई 2021 से पहले हुए सेवानिवृत्त सेल कर्मियों को सेल पेंशन का भुगतान नहीं कर रही है।

जबकि दोनों पेंशन एक ही है। सिर्फ नाम बदल दिया गया है। इसके साथ ही सेल अस्पताल में दवा की सुविधा देने, 2.5 लाख रुपए का स्कीम चालू करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने, सेवानिवृत्त तिथि से ग्रेजुएटी से ग्रेजुएटी का इंटरेस्ट दिया जाने आदि मांगे शामिल है।

उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर गुवा सेल प्रबंधन के साथ 11 दिसंबर के बाद बैठक की जाएगी। अगर सेल प्रबंधन द्वारा इन मांगों पर विचार नहीं करती है तो सेवानिवृत्त श्रमिक संघ द्वारा नई रणनीति के साथ आंदोलन किया जाएगा। उसके बाद भी इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर चाईबासा उपायुक्त के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में सत्यनारायण झा, विश्वकेशन महापात्रों, प्रेमजीत सिंह, दासों तिरिया, बलदेव दास, मुरली तांती, रवि सांडिल, जगन्नाथ दास, श्याम करुवा, राम सिंह, सोमा महतो, सोमरा मिंज, पदम लोचन, मार्करेस हेरेन, लखीराम लोहार, मंगल लकड़ा, बनारस प्रसाद, मुरली दास, आलोक डाडका, विश्वनाथ दास, ओलिवर तिर्की, मुन्ना करुवा, राजकुमार केवट, हरि पदों दास सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *