एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हर माह के भांति इस माह के अंतिम कार्यदिवस 30 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा आफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार तथा संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक मानव संसाधन सूर्य प्रताप सिंह ने की।समारोह में सेवानिवृत कर्मियों के अलावे क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि व् सेवानिवृतो के परिवार जन उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि समारोह में सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के कुल 19 सेवानिवृत कर्मियों को कंपनी नियमानुसार उपहार सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि साठ साल की उम्र पुरा होने के बाद सेवानिवृत होने पर जब उनके पास काम नहीं रहता है तो उन्हें शारीरिक व् मानसिक थकान महसूस होने लगता है। ऐसे में सेवानिवृत होने के बाद आप जरुर कुछ-न-कुछ करते रहे, क्योंकि अपना हांथ जगन्नाथ होता हैं।

और साथ हीं आपकी थकान भी दुर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि सीसीएल मुख्यालय रांची में भी आज हीं कई महाप्रबंधक भी सेवानिवृत हो रहे हैं। आपकी रिटायरमेंट निश्चित है, चाहे आप किसी भी पद पर कार्यरत हों। अच्छे कर्म करनेवालो को सभी याद रखते है। इसलिए केवल सेवा काल हीं नहीं बल्कि सेवानिवृति के बाद भी अच्छे कार्य जरुर करें।
समारोह में यूनियन प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य बालेश्वर गोप, राज कुमार मंडल, सचिन कुमार, मथुरा सिंह यादव, राजू स्वामी, निजाम अंसारी, शमशुल हक, इकबाल अहमद, विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्मिक एवं मानव संसाधन माधुरी मडके, प्रबंधक मानव संसाधन रामानुज प्रसाद, महाप्रबंधक के तकनिकी सहायक व् सहायक प्रबंधक खनन अलोक कुमार समाजसेवी विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले 19 कर्मचारियों मे बीसीडबल्यू कथारा की केटेगरी चार महिला कर्मी कुंती देवी, क्षेत्रीय भंडार के मुख्य सुरक्षा गार्ड श्याम लाल, गोबिंदपुर भूमिगत खदान के केटेगरी वन मजदूर गणपत मुंडा, केटेगरी दो मजदूर विशेश्वर कुमार, केटेगरी वन मजदूर मन्नवर, कथारा वाशरी के केटेगरी वन मजदूर शनिचरवा सोरेन, मुखलाल कमार, रितु मांझी तथा केटेगरी चार टेंडल मजदूर दुर्गा मांझी, स्वांग वाशरी के केटेगरी वन मजदूर गुदरा तुरी, जानकी सिंह, केटेगरी पांच टेंडल ऑपरेटर करम चंद गंझु, टिंबर मिस्त्री नागेश्वर राम, जगदीश कमार, स्वांग कोलियरी अस्पताल की मेट्रोन सेवलन सोय, आदि।
सहायक फोरमैन मैकेनिकल हराधन चमार, केटेगरी दो विद्युत विभाग के सहायक हीरालाल नायक, जारंगडीह कोलियरी के ईपीएच ग्रेड ई लकवाग्रस्त मजदूर बिनोद कुमार तथा केटेगरी वन मजदूर तथा केटेगरी वन मजदूर बिनोद मांझी को सेवानिवृत होने पर क्षेत्र के महाप्रबंधक, क्षेत्राधिकारी व् एसीसी सदस्यों ने कंपनी प्रदत्त उपहार, धर्मग्रंथ देकर, माला पहनाकर व् शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। उपहार वितरण सह विदाई कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिकारियों के अलावे एसीसी सदस्य व् सेवानिवृत कर्मियों के परिवारजन उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply