एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में महोदा स्थित भाटडीह कोलियरी पीट ऑफिस में 3 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाटडीह के नागदा कोलियरी से सेवानिवृत कॉमरेड गुलाम अंसारी के सेवा निवृत होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।
समारोह के शुरूआत के पूर्व गुलाम अंसारी के साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नागदा के शहीदों को नमन किया। विदाई समारोह में विशिष्ट अतिथि सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के संयुक्त महामंत्री कॉमरेड मानस चटर्जी उपस्थित थे।
इस अवसर पर यूनियन नेता पी. एन. तिवारी ने कहा कि आज के समय में सेवा नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक एक ही जगह में कार्य करना यह एक बहुत बड़ी बात है। यह सौभाग्य उनके परम मित्र गुलाम अंसारी ने पाया है। संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने कॉ अंसारी को बधाई देते हुए कहा कि आशा करता हूं कि बाकी बची जिंदगी समाज सेवा और युनियन में सहयोग करते हुए खुशी पूर्वक बिताएंगे। उन्होंने आगामी 9 जुलाई को चार नए लेबर कोड के विरोध में देश व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपिल की।

सम्मान समारोह में प्रबंधन की ओर से कोलियरी अभियंता कृष्णा कुमार रजक, फोरमैन उदय प्रताप सिंह, केदार सिंह, मानिक बाउरी, विजय हाजरा हरिजन, रामबली हरिजन, चेलू भुइयां, शिवलाल महतो, शब्बीर खान, लक्ष्मी महतो, लालमनि सिंह, नागेन्द्र राय, लखी राम रवानी, नीताई तेली, राजू हाड़ी, नेपाल रवानी, मालती देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply