प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक बाबूलाल महतो का बीते 28 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनका निधन उनके पैतृक निवास में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सेवानिवृत सहायक शिक्षक को मुखाग्नि उनके पुत्र चमन किशोर ने दिया। दिवंगत महतो राजकीय कृत उच्च विद्यालय हरनाद में वर्ष 1964 से लेकर 1995 तक भूगोल विषय के शिक्षक थे। वह अपने पीछे तीन बेटी व एक बेटा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
स्व. महतो के निधन पर दु:ख जताने वालों में दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, प्राचार्य डॉ जीतलाल महतो, जगरनाथ महतो, उप प्रमुख संजू कुमारी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply