प्लांट के हज़ारों कर्मियों ने विस्तारीकरण हेतु पीएम को लिखा पोस्टकार्ड
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की माँग को लेकर जारी महाहस्ताक्षर अभियान के तहत प्लांट के हज़ारों कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा जा रहा है। इसी क्रम में ब्लास्ट फ़र्नेस में ठेका कर्मी जन्मजय गोस्वामी, कोक ओवन में नीतेश चौधरी और आरएमएचपी-सिंटर प्लांट में सेल कर्मी सागर कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा पोस्टकार्ड लिखा गया है।

इस महाहस्ताक्षर अभियान के संयोजक भाजपा नेता कुमार अमित ने 10 अक्टूबर को कहा कि बोकारो की जनता द्वारा लिखे जा रहे पोस्टकार्ड के कारण ही यहाँ के नागरिकों की भावनाओं से अवगत हो प्रधानमंत्री ने इस्पात सचिव संदीप पौण्ड्रीक को अपने दूत के रूप में बोकारो भेजा और यहाँ की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
कुमार अमित ने कहा कि इस्पात सचिव के बोकारो दौरा से प्लांट के विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सेल प्रबंधन का बोकारो के समाज के साथ संवाद हिनता के कारण हीं समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। प्रबंधन को समाज के साथ संवाद स्थापित कर और यहाँ के रहिवासियों को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। समाज के साथ संवाद स्थापित करने से ही समस्याओं का समाधान सम्भव है।

भाजपा नेता कुमार अमित ने बताया कि अब तक समाज के हर वर्ग से दस हज़ार से अधिक रहिवासियों द्वारा पोस्टकार्ड लिख कर प्रधानमंत्री को भेजा जा चुका है। कहा कि बोकारो से प्रतिदिन सैकड़ों पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। कहा कि बोकारो की जनता द्वारा पीएम को पोस्टकार्ड लिख कर भेजने का यह अभियान इस परियोजना के धरातल पर उतरने तक जारी रहेगा।
![]()













Leave a Reply