एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)।बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 31 अक्टूबर को समारोह का आयोजन कर अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए क्षेत्र के सात कर्मियों को विदाई दी गयी।
मुख्य अतिथि जीएम रंजय सिंहा, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा सुरेश सिंह व यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत सात कर्मियो को शॉल ओढ़ा कर व माला पहना कर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किये। इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। इससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। प्रबंधक सुरेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने राष्ट्र के विकास में अपने जीवन का अहम समय दिया है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी जीवन की कमाई को सुरक्षित रखें। मौके पर प्रबंधक अभिषेक सिंहा, यूनियन प्रतिनिधि आर.उनेश, बैजनाथ महतो, विकास सिंह, महारूद्र सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद, जयनाथ मेहता, गोवर्धन रविदास, महेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply