Advertisement

सेवानिवृत वीटीसी कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गयी विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के अपर बंगला स्थित वीटी सेंटर में 29 नवंबर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वीटीसी कर्मी प्रेम कुमार तथा मो. मुख़्तार अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।

विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर वीटीसी प्रभारी सह प्रबंधक एचआर सुनील कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत कर्मियों को जीवन की दूसरी पाली सुखपूर्वक जीने तथा सामाजिक कार्यों में लगाने का आग्रह किया। साथ हीं कहा कि बहुत कम ही कर्मचारी बेदाग अपना सेवाकाल पुरा कर पाते है। उनमें वीटीसी कर्मी प्रेम कुमार तथा मो. मुख़्तार अंसारी भी शामिल है।

मौके पर विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, वीटीसी एचआर सुनिल गुप्ता, जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय सचिव राज़ कुमार मंडल, मनीष कुमार यादव, अतहर आदम, सुनिल मंडल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार सोरेन, सागर रविदास, शांति देवी, अनिता देवी, लीला देवी, गोबिंद व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *