एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय में 31 जनवरी को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के एक अधिकारी सहित19 कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी।
जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब मे आयोजित समारोह में ढोरी जीएम रंजय कुमार सिन्हा सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ हीं प्रशस्ति पत्र व उपहार भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि इन कर्मियों ने कंपनी के हित में काफी योगदान दिया है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर सुरेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष एचआर कुमारी माला, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, मोहम्मद तौकीर आलम, अभिषेक सिंहा व सीताराम उड़के, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिंहा, सीएसआर प्रबंधक शैलेश कुमार, यूनियन प्रतिनिधि भीम महतो, विनय सिंह, महेंद्र चौघरी, आर उनेश, जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply