Advertisement

रहिवासियों को डोर-टू-डोर खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। स्नेह कार्यक्रम के तहत बोकारो के सेक्टर वन बी तथा सेक्टर वन सी में फाइलेरिया की गोली रहिवासियों को खिलाया गया।

स्नेह के हेल्थ एंबेसडर आरती देवी और हेमंती देवी साथ में डोर-टू-डोर स्नेह की टीम सदस्या अनीता देवी, पुजू रानी, हिना परवीन, रेशमा परवीन, पूनम कुमारी, लक्ष्मी देवी, फूल कुमारी, रेशमा, साथ में सहिया साथी की मदद से हेल्थ विभाग से जुड़कर स्नेह के तहत बीते 10 फरवरी को बूथ में और बाकी सेक्टर के सभी रहिवासियों के घर-घर जाकर बिरसा कम्पनियन इंजीओ स्नेह कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर डोर टू डोर लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाया गया।

जिसमें सबको सारी जानकारी दिया गया कि हाथी पाव क्या होता है। फैलेरिया का दवा क्यों खाना चाहिए? कितने उम्र तक खाना चाहिए? फैलेरिया का बीमारी कैसे होता है।

कितने सालों के बाद ये बीमारी फैलता है और फिर और आगे चलकर उसी को हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। जिसमें सारे महिलाओं ने डोर टू डोर जाकर रहिवासियों को विस्तार से जानकारी देते हुए रहिवासियों को फैलेरिया का गोली खिलाया गया।

टीम द्वारा बताया गया कि यह लगातार आगामी 25 फरवरी तक अभियान चलेगा। जिसमें फायलेरिया का गोली खाना है। हाथी पाव को मिटाना है। स्नेह कार्यक्रम के तहत लगातार उपरोक्त महिलाए काम को कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *