अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अक्टूबर माह में हथिया नक्षत्र की बारिश से सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली की सड़कों पर जल जमाव से ग्रामीण रहिवासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पर रहा है। यहां की सड़कें भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। रहिवासियों के अनुसार बिना प्लानिंग एवं नाला निर्माण किए बिना सड़कों का निर्माण से जल जमाव की यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
जानकारी के अनुसार सोनपुर प्रखंड के हद में सबलपुर बभनटोली -कुम्हारटोली देवी स्थान मुख्य ग्रामीण सड़क पर जल जमाव से यहां की सड़क ध्वस्त हो चुकी है। अस्पताल के निकट दुर्गा मंदिर बभनटोली एवं भगवती स्थान जाने वाले मोड़ पर जल जमाव है। यहां की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बभनटोली तीन मोहानी सड़क जो बड़ा शिव मंदिर, गोरखाई नाथ मंदिर एवं कचहरी बाजार की ओर जाती है, यहां घुटनों भर पानी जमा है और यहां की सड़क खंडहर बन चुकी है।

पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण इस अति व्यस्त सड़क को बस धूप का इंतजार रहता है। जो धीरे -धीरे कई माह में सूखता है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं और सड़क निर्माण करने वाले को कोसते हैं। बड़ा शिव मंदिर से सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत भवन जाने वाली सड़क भी बरसात के पानी में हमेशा डूबी रहती है, जबकि इस सड़क से प्रतिदिन रहिवासियों का नया बाजार, कचहरी बाजार, चाई टोली, दलित बस्ती में आना -जाना लगा रहता है। इसी तरह राम जिनीश सिंह चौक एवं रामनवमी सदन के बीच से पुराने डाकघर की ओर जाने वाली सड़क पिछले बरसात में ही आधा ध्वस्त हो चुकी है।
![]()













Leave a Reply