प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग पर बीते अगस्त के प्रथम सप्ताह में सड़क की चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं सात पुलों के निर्माण के लिए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के हाथों बीते 2 अगस्त को अंगवाली नहर चौक के निकट आधारशिला रखी गई थी। इसके डेढ़ माह बाद से ही संवेदक द्वारा कार्य शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम पिछरी से तेनुघाट तक सड़क की ऊबड़-खाबड़ मार्ग को समतल कर चौड़ीकरण के लिए किनारे गड्ढा किया गया। अब कथित गड्ढे को अन्य स्थल से मिट्ठी लाकर भरने का कार्य जारी है। बता दें कि, तेनुघाट से पिछरी तक की सड़क के बीच प्रस्तावित सात पुल का भी निर्माण किया जाना है। 30 जनवरी को देखा गया कि नहर मार्ग की पूर्व की पक्की ढलाई को मशीन के जरिए तोड़ी जा रही है।अभी यह कार्य अंगवाली उत्तरी पंचायत की काशीटांड़ में जारी है।जबकि, सड़क चौड़ीकरण को लेकर अन्यत्र से मिट्टी हॉलपेक से लाकर सड़क किनारे भरकर चौड़ीकरण कार्य अंगवाली उत्तरी क्षेत्र के करीब पहुंच गया है।
प्रतिनियुक्त कर्मियों ने बताया कि सड़क में मिट्टी डालने पश्चात ऊपर से टेंकर के माध्यम से पानी डालकर रोलिंग किया जाता है। नहर मार्ग चौड़ीकरण कार्य में तेजी से आसपास के रहिवासियों में हर्ष देखा जा रहा है।
![]()













Leave a Reply