मानक पूर्ण नही करने वाला कंपनी होगा ब्लैक लिस्टेड-विधायक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 के रिवर साइड कॉलोनी में 17 जनवरी को स्थानीय रहिवासियों ने फुसरो नगर परिषद द्वारा निर्माणाधीन नाली में अनियमित का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
कॉलोनीवासियों ने संबंधित ठेकेदार पर नाली निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार कर खानापूर्ति करते हुए नाली निर्माण कराने का आरोप लगाया है। रहिवासी पिंटू बरनवाल ने कहा कि कॉलोनी वासियों को वर्षों से जर्जर नाली बनने का इंतजार था, पिछले माह बेरमो विधायक ने नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। परंतु ठेकेदार द्वारा प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुरूप नाली निर्माण नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार पुराने नाली के दीवार पर ही ईंट की जोड़ाई कर नाली निर्माण करवा रही है। जिससे नाली को मजबूती नही मिलेगा।
रहिवासी अंकित रजक तथा नंदू रजक ने कहा कि कॉलोनी की एक बड़ी आबादी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी इसी नाली से निकलकर बड़ा नाला में जाता है। ऐसे में नाली मजबूत नही रहने पर नाली पुनः जर्जर हो जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से जांचोपरांत नाली निर्माण की मांग की है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा नाली के ऊपर लगाया जाने वाला स्लैब में कुंडी नहीं लगाया गया। जिसके कारण भविष्य में नाली के साफ-सफाई कराने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। मौके पर सकुन देवी, साधू यादव, भीम कुमार, राजू रजक, सुचित्रा, अनिल रजक, रीया कुमारी, मीरा कुमारी आदि उपस्थित थे।
विधायक ने पहले ही दे चुके नसीहत
ज्ञात हो कि बीते 16 जनवरी को फुसरो नगर में योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले किसी भी संवेदक को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बावजूद इसके फुसरो में ठेकेदार बेखौफ होकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
नप फुसरो के पूर्व अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही इंजीनियर के द्वारा इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा विकास कार्यों को लेकर योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है, परंतु कुछ तथाकथित द्वारा खानापूर्ति कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
फुसरो नगर परिषद के प्रशासक राजीव कुमार रंजन ने इस बावत कहा कि नाली निर्माण में गुणवत्ता का कार्य स्थल का निरीक्षण जेई मनोज कुमार द्वारा करवाया गया है। जो भी कमियां है उसे दुरुस्त कराया जाएगा। कहा कि ठेकेदार को नाली के स्लैब में कुंडी लगाने का निर्देश दिया गया है।
![]()













Leave a Reply