Advertisement

जंगली हाथियों के कहर से वन क्षेत्र के रहिवासी परेशान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक पुनः चालू हो गया है। इससे वन क्षेत्र में रहनेवाले रहिवासी खासे परेशान है।

जानकारी के अनुसार केदला के राम प्रसाद बास्के के घर को जंगली हाथियों का समूह ने तोड़ कर घर में रखा चावल कॉ चट कर दिया। दुसरी ओर भोजन की तलाश में इस क्षेत्र में हाथीं घूम रहा है। क्षेत्र के रहिवासी रात जगा कर रहे है कि हाथीं गाँव में नहीं पहुंचे। इसलिए हाथीं भगाओ दल टीम के साथ वन क्षेत्रों में सक्रिय दिख रहा है। इसके चलते हाथी भगाओ टीम के डर से हाथीं भाग रहा है। इसकी सुचना वन विभाग को दे दिया गया है।

बताया जाता है कि वन विभाग कर्मी प्रभावित गांव जाकर नुकसान का आकलन के बाद क्षति की जांच कर बरीय अधिकारी को सौंप दिया गया। वन क्षेत्र के प्रभावित रहिवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि 35 हाथी का दल बंगाल सीमा से निकलकर झारखंड के विभिन्न जंगलों में अलग-अलग टोली बनाकर विचरण करते देखा जा रहा है। इस दल में दो हाथी वन क्षेत्र में रहनेवाले रहिवासियों कॉ काफ़ी परेशान कर दिया है। रहिवासियों के घर और फसल बर्बाद करने में दोनों हाथी की भूमिका अहम् है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *