Advertisement

ठंड से बचने के लिए निजी अलाव का सहारा ले रहे कोयला नगरी धनबादवासी

नक्कारा व्यवस्था व् सरकारी दावो की रहिवासी खोल रहे पोल

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। देश विदेश में काले हीरे के खान के नाम से मशहूर कोयला नगरी धनबाद में 4 जनवरी की सुबह से ही रहिवासियों को सूर्य देव का दर्शन दुर्लभ रहा। सूर्य नही निकलने से रहिवासी दिनभर ठंड से परेशान दिखे। इससे बचने के लिए रहिवासी व्यक्तिगत स्तर पर जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने में लगे है। इससे क्षेत्र का पत्रकार भी अछूता नहीं रहा है।

रहिवासियों के अनुसार सरकार द्वारा अलावा जलाने की घोषणा से वे सभी अबतक मरहूम हैं। यहां सरकारी दावे अबतक खोखले साबित हो रहा है, चाहे ठंड से किसी की जान क्यों न चली जाये। बावजूद इसके सरकारी महकमे के कान पर जूँ भी नहीं रेंगेगा।

ऐसे में जिला के हद में बीसीसीएल के भौंरा कोलियरी स्थित मशहूर शिव कुमार यादव के चाय दुकान पर अलाव जल रहा था। सभी चाय की चुस्की के साथ अलाव का मजा ले रहे थे। यहां क्षेत्र के वरिष्ट पत्रकार फरीद अहमद, अशोक कुमार महतो एवं अख्तर खान आदि अलाव का मजा लेते देखे गये, जबकि ध्रुव साव, महेंद्र यादव, विजय रवानी, सीता राम कुम्हार आग के अलाव को चारों तरफ से घेरकर बैठे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *