Advertisement

बोकता में रहिवासी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान करने के लिए एकजुट

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बोकता गाँव में 10 मई को क्षेत्र के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह उर्फ मलखान सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। अगुआई गाँव के मुंडा विक्रम चांपिया एवं ब्रजमोहन मिश्रा द्वारा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान किए जाने व पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक मलखान सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश में स्थाई सरकार देने हेतु नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने रहना नितांत आवश्यक है। यह तभी संभव है जब यहां से गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान किया जाय।

मौके पर ग्रामीणों में सचिन, रविन्द्र गोप, संतोष चांपिया, सोनू, चौधरी चंपिया, रसिका चांपिया, मनोज सिंह, कृष्णा चंपिया, मनशुद्धि, अभाव ग्रस्त राम लोहार, जगदीश चरण गोप, सोमा चंपिया, विक्रम चांपिया, ब्रजमोहन मिश्रा, विक्रम चांपिया (मुंडा), सुबोधिया चाँपिया व अन्य कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *