प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू इलाके में एक शव बीच सड़क पर दफनाए जाने की चर्चा जोरो पर है। शव दफनाये जाने की सूचना ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना स्थानीय रहिवासियों के लिए चौंकाने वाली है। शव को सड़क के बीचों-बीच दफनाए जाने का कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।
जानकरी के अनुसार बीती रात्रि 40-50 की संख्या में अज्ञात शहरी पहुंचे और बीच सड़क पर शव दफना कर चले गए।
हालांकि इसकी सूचना बरियातु पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। साथ हीं यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव का संबंध किसी अपराध से तो नहीं है। इस घटना से रहिवासियों में भय का माहौल बन गया है। ऐसी घटनाओं में आमतौर पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जाती है।
![]()













Leave a Reply