Advertisement

स्कूल परिसर में शराबी युवक का उत्पात, रहिवासियों ने किया पुलिस के हवाले

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के रामचौरा स्थित मध्य विद्यालय में 22 दिसंबर क्क शराब के नशे में धुत्त एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया। नशे में उसने विद्यालय में पढ़ रहे छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा।

बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में नशे में उत्पात मचा रहे शराबी की वजह से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे डर के मारे रोने लगे और इधर-उधर भागने लगे। स्कूल के शिक्षक, आसपास के रहिवासी और स्कूल कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। स्कूल प्रबंधन ने काफी मशक्क़त से आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे काबू में किया। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शराबी युवक को हिरासत में लेकर नगर थाना हाजीपुर ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय रहिवासियों में काफी नाराजगी दिखा। रहिवासी मांग कर रहे हैं कि ऐसे आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में स्कूल परिसर में इस तरह की कोई घटना न हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *