एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के सीसीएल अस्पताल के निकट स्थित अटल विवाह मंडप में 12 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के निर्देशानुसार देशज अभिक्रम संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, क्षेत्रीय अस्पताल कथारा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ एम.एन. राम, डॉ अभिषेक भारद्वाज, सीएचओ सुनीता महतो, एएनएम पूनम कुमारी, प्रखंड प्रशिक्षक सुनील कुमार, पर्यावरण सखी दीपमाला देवी, रेखा दुबे, ज्योति कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
बताया जाता है कि यहां आयोजित स्वास्थ्य मेले में आम जनता के लिए अलग-अलग जांच स्टॉल लगाए गए, जहां टीबी, मलेरिया, शुगर, त्वचा रोग, आंख, नाक, कान, दांत, गंभीर रोगों की जांच के साथ-साथ पोषण संबंधी सलाह दी गई। जांच के उपरांत मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए बेरमो प्रखंड प्रशिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर इस शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों को समय पर जांच व इलाज की सुविधा मिलती है। पर्यावरण सखी दीपमाला व् ज्योति ने बताया कि जारंगडीह, 16 नंबर, बोडिया बस्ती, कुरपनिया सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में रहिवासी शिविर में पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में कुल 10 पर्यावरण सखियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में आसपास के रहिवासियों की भारी भीड़ देखी गई। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।
![]()













Leave a Reply