रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिक्षक शिक्षा योजना (समग्र शिक्षा) के अंतर्गत बोकारो जिले में पदस्थापित वाणिज्य संकाय के शिक्षकों (पीजीटी एवं टीजीटी) के क्षमता संवर्धन आवासीय कार्यशाला बीते 28 से 30 नवंबर तक बोकारो जिला के हद में पिंड्राजोरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
उत्कृष्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पिन्ड्राजोरा के प्राचार्य सुनील शेखर कुजूर एवं कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में 34 वाणिज्य संकाय के शिक्षक क्षमता संवर्धन आवासीय कार्यशाला में सम्मिलित थे।
सुगमकर्ता के रूप में प्रशेनजीत सारंगी द्वारा 12वीं कक्षा के लेखाशास्त्र विषय के विभिन्न विषय-वस्तु यथा साझेदारी, कम्पनी एवं वित्तीय विवरणों के विश्लेषण के अंतर्गत प्रश्नों के कठिनाई के स्तर, शिक्षक-छात्र शिक्षण अधिगम के दौरान होनेवाली व्यवहारिक समस्या एवं उसके निराकरण इत्यादि पर अभिविन्यास किया गया।
इसी क्रम में सुगमकर्ता के रूप में दिपाली प्रशांत कालबेंडे द्वारा किशोरावस्था आयु के छात्र छात्राओं की मनःस्थिति, समसामयिक शिक्षण अधिगम से संबंधित व्यवहारिक समस्या एवं उनके निराकरण, कक्षा प्रबंध, छात्र-छात्राओं से हार्दिक रुप से जुड़ाव इत्यादि विषय वस्तु पर अभिविन्यास किया गया।
![]()













Leave a Reply