Advertisement

हांगकांग मे 15 नवंबर से होनेवाले क्लासिक खेल प्रतियोगिता में रेशमा करेगी प्रतिनिधित्व

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भाटिया एथलेटिक्स अकादमी बोकारो थर्मल की खिलाड़ी रेशमा कुमारी को राष्ट्रीय लॉन्ग बॉल में जगह मिली है। वह आगामी 15 से 23 नवंबर को हांगकांग मे होने वाली हांगकांग क्लासिक 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी, जो झारखंड के लिए गर्व की बात है।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में कुल 12 देश शामिल होंगे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, चीन, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेल्स शामिल है। यह टूर्नामेंट कॉव्लून बॉलिंग ग्रीन क्लब, क्लब डी रेक्रियो और कॉव्लून क्रिकेट क्लब में आयोजित किया जाएगा।भाटिया अकादमी के मुख्य संरक्षक प्रशांत अरोरा ने 28 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया कि रेशमा कुमारी के विदेश खेलने जाने, आने, रहने, खाने का पूरा खर्च उठाया जा रहा है।

अरोड़ा ने बताया की रेशमा बहुत ही मेहनती बच्ची है और एकेडमी के मुख्य संरक्षक होने के नाते यह मेरा तथा एकेडमी का दायित्व है कि अकादमी की कोई भी बच्ची पैसे के अभाव में खेल से वंचित न रह जाए। उन्होंने अकेडमी के सारे बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया और रेशमा को उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।अकादमी के अध्यक्ष विजय भाटिया एवं महिला कोच अनुभा खाखा व् अंशू भाटिया ने कहा कि अकादमी के बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर झारखंड एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *