Advertisement

पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनाया गया गणतंत्र दिवस, फहराए गये राष्ट्र ध्वज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ कुंदन राज, पेटरवार थाना प्रांगण में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सहित पंचायत सचिवालयों में मुखिया,द्वारा पंचायत सचिव, पंसस, वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया।

प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने आठ जगह झंडोतोलन किया।इंडियन बैंक अंगवाली शाखा में गृहस्वामी अरुण जायसवाल, सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में अध्यक्ष आनंद कुमार भगत ने संरक्षक देवब्रत जायसवाल, सचिव सचिन मिश्रा, प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, सजल कुमार मैती एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए। यहां मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, सहायक शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना, शिवचरण, यमुना, दीपक, गोपाल पाल सहित अन्य शिक्षक थे। यहां एक छात्रा भारत माता की वेशभूषा में काफी आकर्षक लग रही थी।

बता दें कि मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने यहां के उच्च विद्यालय में झंडोतोलन किया, जहां एचएम अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं थी। प्राथमिक विद्यालय मकतब, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आनंद मोदक, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, एनायत, अजीत रविदास अन्य शिक्षक शामिल थे।उत्क्रमित मवि कन्या में शिक्षिका सविता देवी, पवन मिश्रा, निर्मल मिश्रा, अध्यक्ष नरेश कमार आदि थे। मुखिया ने सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षिका सुशीला देवी एवं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।

पंचायत सचिवालय उत्तरी पंचायत में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी, रामबिलास रजवार, संगीता देवी, गौतम पाल आदि थे।मुखिया ने आंगनवाड़ी केंद्र रामधाम टोला में सेविका अनीता देवी की उपस्थिति में झंडोतोलन किया। फिर बगीचा स्थित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट में संस्थापक अजीत रविदास, अंजू देवी, जितेंद्र घासी, कमली, सीता आदि की उपस्थिति में राष्ट्र ध्वज फहराए। यहां एनायत, गौतम पाल, आलेनवी आदि थे। पंचायत के सौजन्य से 41 निसहाय के बीच कंबल का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *