एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर जिला के हद में रंभा चौक कन्हौली स्थित सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट सह स्मार्ट वैली एकेडमी प्रांगण में 26 जनवरी को लीची सजावट श्रृंगार शैली संस्कृति से झंडात्तोलन के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
झंडोत्तोलन के बाद ट्रस्ट के सचिव डॉ राकेश रंजन ने गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। यहां अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्र गान के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रसाद के रूप में राष्ट्रीय मिठाई जलेबी और बुंदिया का वितरण किया गया। साथ हीं बच्चों के बीच समाजसेवी अमन यादव द्वारा जलेबी के साथ कॉपी पेंसिल भी दिया गया।

इस अवसर पर लीचीपुरम के लाल जाने माने पर्यावर्णविद् सुरेश गुप्ता, महिला समाजसेवी बबली साहु, विनीता कुमारी, लीचीपुरम आर्टिस्ट गौरव राज, अमन यादव, सरोज यादव, जीविका दीदी संगीता देवी, भंसा घर की रसोइया रंजु देवी, स्मार्ट वैली एकेडमी के प्राचार्य राम विनोद तिवारी, अभिनव भोजन बैंक के संयोजक बबलू शाही, मनीष राय, सुनील कुमार पिंटू एवं ट्रस्ट के सचिव अनिल कुमार अनल सहित सैकड़ो बच्चे, बाहर से आये अतिथि और ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस अवसर पर सब ने एकजुट होकर महापुरुषों के बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply