Advertisement

शुभकला सेवा संघ के महापूजा में पहुंचे नगरसेवक के प्रतिनिधि

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। वाशीनाका म्हाडा कॉलोनी के दिप आकाश सोसायटी की बिल्डिंग नंबर 2 के शुभकला सेवा संघ की ओर से भव्य महापूजा और महा भंडारा का आयोजन किया गया।

मां सरवस्ती की पूजा में दिवान बिल्डर कॉलोनी के सभी रहिवासियों के अलावा स्थानीय कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक राजेंद्र माहुलकर को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। लेकिन उनके व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी जगह संतोष वाढवणे अपने कार्यकर्ताओं के साथ महापूजा में शामिल हुए और महाप्रसाद का आनंद लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्षों शुभकला सेवा संघ द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ -साथ जरूरतमंद बच्चों में नोटबुक का वितरण, असहाय बीमार लोगों की मदद करना मुख्य उद्देश्य है। इस संघ के अध्यक्ष बजरंग मंडल, उपाध्यक्ष कैलाश झा, सचिव सुभाष मैग्डे और खजांची गणेश ठाकुर हैं।

वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर शुभकला सेवा संघ द्वारा सत्यनारायण पूजा में भजन कृतन का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद करीब 1500 लोगों में महाप्रसाद का वितरण और 225 जरूरतमंद छात्रों में नोटबुक का वितरण किया गया।

Tegs: #Representatives-of-corporators-reached-the-mahapuja-of-shubhakala-seva-sangh

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *