Advertisement

फुसरो बाजार में 2 वर्ष से खराब हाई मास्क लाइट को मरम्मति का काम शुरू

पूर्व सांसद के पहल पर ढोरी जीएम करा रहे हैं मरम्मति
एन.के.सिंह/फुसरो(बोकारो)। बेरमो कोयलांचल की हृदय स्थल फुसरो बाजार के पुराना वीडियो ऑफिस और बैंक मोड़ (Bank Mod) में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय की सांसद निधि से लगाए गए हाई मास्ट लाइट पिछले 2 वर्षो से खराब था। जिसके कारण रात में आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा होने के कारण आने- जाने वाले राहगीर भयग्रस्त थे। लोगों को परेशानी होती थी। खास कर बच्चे और बुजुर्गो को कुछ ज्यादा परेशानी होती थी।

जानकारी के अनुसार युवा व्यवसाई संघ के प्रतिनिधियों ने हाई मास्ट चालू कराने को लेकर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय से आग्रह किया था। संघ द्वारा पूर्व सांसद को बताया गया कि दोनों हाई मास्ट लाइट पिछले 2 वर्षों से खराब है। पांडेय ने इस संबंध में तत्काल सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल से बात की और हाई मास्ट की मरम्मति कर चालू कराने का आग्रह किया।

महाप्रबंधक ने तत्काल दोनों हाई मास्ट लाइट को चालू कराने काम शुरू करा दिया है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में लोगों को पहले की तरह दोनों जगह रात्रि में हाई मास्ट लाइट से प्रकाश मिलना शुरू हो जाएगा। इससे लोगों में काफी हर्ष है। आसपास के रहिवासियों ने इस कार्य के लिए पूर्व सांसद पांडेय और जीएम अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *