प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत अंतर्गत चौबे टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 30 अक्टूबर को चापाकल की मरम्मती कराई गई। इस कार्य को गर्री पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार द्वारा करवाया गया।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से खराब उक्त चापाकल की मरम्मती के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुर्व मुखिया कपरदार के इस पहल की सराहना की।
खैराचातर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में प्रधानाध्यापक हुए शामिल

एक अन्य समाचार के अनुसार बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर रहिवासी आनंदवर्धन, जनार्दन, पुरुषोत्तम एवं ओम कुमार जायसवाल की माता के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जीतलाल महतो उपस्थित हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य, परिजन एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply