Advertisement

अनुमंडल स्तरीय झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षा संघ का पुनर्गठन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अनुमंडलीय स्तर का राज्य माध्यमिक शिक्षा संघ का पुनर्गठन 20 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बालिका प्रोजेक्ट उच्च विधालय तेनुघाट में किया गया।

इस अवसर पर सभा मे मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रविन्द्र नाथ सिंह की निगरानी में संघ का विस्तार किया गया। जिसके अध्यक्ष निर्मल तुरी और सचिव विकास चन्द्र रजवार को बनाया गया। वहीं उक्त बैठक में उपाध्यक्ष निशा कुमारी, प्रदीप कुमार, कुणाल  आदि।

किशोर, रोशन प्रसाद, गुलाम सरवर को बनाया गया। संयुक्त सचिव अमित कुमार रजक, मिनेश कुमार, रश्मि जैन, सुजीत गिरी, बिंदेश्वर ठाकुर को बनाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष चक्रधारी प्रसाद को बनाया गया।

बैठक की अध्यक्षता लालचंद रजक एवं संचालन लालचंद यादव ने किया। मौके पर दुलाल कुमार, बासुदेव चौधरी, मुफीद आलम, बिनोद रजवार, सुबल रजवार, अतुल कुमार, लक्ष्मण कुमार, रमेश कुमार, सूरज साहू, अमित सिन्हा सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *