Advertisement

के बी कालेज में कर्मचारी संघ का पुनर्गठन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित कृष्ण बल्लभ महाविद्यालय में 26 जुलाई को कर्मचारी इकाई संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें रविंद्र कुमार दास को संघ का अध्यक्ष तथा सदन राम को सचिव बनाया गया।

जानकारी के अनुसार के बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता मे प्राचार्य चैंबर कक्ष मे कर्मचारी इकाई संघ के पुनर्गठन के नाम की घोषणा कि गई। जिसमें के बी कॉलेज के बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास को अध्यक्ष, मो. साजिद को उपाध्यक्ष, सदन राम को सचिव, शिव चंद्र झा को उप सचिव, रवि प्रकाश यादविंदू को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सिन्हा एवम कॉलेज परिवार ने कर्मचारी इकाई संघ के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दी। मौके पर कॉलेज के व्याख्याता प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण रॉय, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, प्रो. साजन भारती, कॉलेज कर्मी हरीश नाग, जी सी रॉय, दुर्गा पासवान, सुदर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *