एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा बोकारो जिला के हद में राकोमयू कथारा क्षेत्रीय समिति को स्वीकृति प्रदान देते हुए नई समिति की सूची जारी की गई है।
जानकारी के अनुसार जारी सूची में अजय कुमार सिंह दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये गये है।जारी सूची में कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मोहम्मद शब्बीर अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश राम महतो, चंद्रशेखर प्रसाद, मोहम्मद सनाउल्लाह, सुषमा कुमारी, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, आशीष चक्रवर्ती, उपेंद्र कुमार सिंह,जितेंद्र पासवान, विजय यादव, कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव बनाए गए हैं।
इस अवसर पर लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर अजय कुमार सिंह ने 3 अगस्त को कहा कि उन्हें जिम्मेवारी जो कंधे पर मिली है, उसका निर्वाह बहुत ही मजबूती के साथ करने का प्रयास होगा। कहा कि सभी को साथ लेकर चलकर श्रमिक समस्याओं का निराकरण संगठन की मजबूती और मजदूरों के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और परिश्रम के बदौलत ही मजदूरों का विश्वसनीय संगठन आरसीएमयू बना है। उसकी गरिमा को कायम रखना सभी पदाधिकारी का मुख्य उद्देश्य रहेगा। यूनियन के अध्यक्ष के द्वारा जो जिम्मेवारी जिन भी पदाधिकारी को दी गई है, पदाधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।
![]()













Leave a Reply