Advertisement

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन जीएम यूनिट का पुनर्गठन, अध्यक्ष राजेंद्र व् सचिव बने शरद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के ढोरी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन द्वारा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में ढोरी जीएम यूनिट कमिटि का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से आरकेएमयू ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार और क्षेत्रीय सचिव महारूद्र कुमार सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर यूनियन के ढ़ोरी जीएम यूनिट के नये अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष त्रिवेणी देवी, राजू रविदास व विश्वनाथ साहू, सचिव शरद कुमार, सहायक सचिव पंकज कुमार, अंजली कुमारी व उमेश कुमार, संगठन सचिव रीना कुमारी, सह संगठन सचिव प्रतिभा कौशले, कोषाध्यक्ष रामेश्वर कुमार और उप कोषाध्यक्ष बंसती देवी व रविन्द्र दिगार को बनाया गया। इसके अलावे नयी कमिटी में 21 कार्यकारणी सदस्य बनाए गए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव महारुद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि आरकेएनयू श्रमिकों के हित के लिए काम करता है। इसी से प्रभावित होकर कामगार साथी उनके यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिससे संगठन को अब और मजबूती मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *