Advertisement

मडमो में वन बचाओ सुरक्षा समिति अभियान का पुनर्गठन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो में 12 दिसंबर को वन बचाओ सुरक्षा समिति अभियान का पुनर्गठन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्या रांजो देवी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक में मडमो, चटकरी, खरकटो, चिरूडीह के ग्रामीण रहिवासी उपस्थित हुए। सभी की उपस्थिति में स्वेच्छा पूर्वक चटकरी एवं खरकटो से विनोद साव तथा चिरूडीह से हुलाश महतो को वन समिति का अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति किया गया। बैठक में ग्रामीणों द्वारा वन को बचाए रखने के लिए संकल्प लिया गया।

साथ ही रहिवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें वनो की रक्षा के प्रति सजग करने की बात कही गयी। कहा गया कि जंगल की रक्षा करना, जीवन की रक्षा करने के बराबर है। हमें जंगल से कई प्रकार के रोगों की दवा मिलती है।

वक्ताओं द्वारा कहा गया कि जंगल रहने से वायुमंडल साफ रहती है। समय पर बारिश होती है और जंगल से अनेकों फायदे हैं। पेड़ पुत्र के समान है। कहा गया कि सबो से विनती है कि हम सब मिलकर जंगल की रक्षा करे। वन बचाएं अपना जीवन को सुरक्षित रखें।

मौके पर वनपाल रंजीत कुमार, कैलाश महतो, पूर्व वन अध्यक्ष मडमो अजय मिर्धा, मुखिया पति प्रकाश साव, घनश्याम महतो, युवा समाजसेवी अर्जुन महतो, सीताराम महतो, नागेश्वर महतो, मेघन महतो, मेघलाल महतो, राजेन्द्र मंडल, लीलो महतो, देवेन्द्र महतो, सबिता देवी, रीता देवी, जयलाल गझू, बिगन राम, दीनू यादव, टेको राम सहित सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *