माफियाओं से वन को बचाने व् आगलगी रोकने के लिए आगे आने की जरूरत-विष्णुचरण
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वन है तो जन हैं, कहावत को चरितार्थ करते हुए वनों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति की ओर से बीते 5 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर में वन समिति की आवश्यक बैठक की गयी। उक्त बैठक दुर्गापुर पंचायत के तिलयतरिया आमलाटांड़ में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सरयू प्रसाद महतो एवं संचालन संदीप कुमार महतो ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गापुर वन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिगंबर महतो को अध्यक्ष तथा अवधेश कुमार सोरेन को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं सह सचिव परमेश्वर महतो को चुना गया। इसके अलावा 6 महिला सदस्य एवं 12 पुरुष सदस्य चुने गये।
इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो ने कहा कि लगभग तीन दशकों से विभिन्न गांवों की वन समितियों की सक्रियता से वनों में पुनः हरियाली छायी है, लेकिन कुछ वर्षों से हरे-भरे वनों पर माफियाओं की बुरी नज़र लगी है। प्रायः कहीं ना कहीं जंगल में वृक्ष कटने की घटना सामने आ रही है। वन समितियों को पुनः सक्रिय होकर वनों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे आने की जरूरत है, तभी वन संपदा के साथ पर्यावरण का संरक्षण हो पायेगा।
केंद्रीय सदस्य आनंद महतो ने कहा कि कुछ वर्षों से जंगल में आग लगने की कठिन समस्या आ रही है, जिससे जंगल के हरे-भरे पेड़ पौधों तथा वन्य जीवों को भारी क्षति हो रही है। यह एक विकराल समस्या है। जंगल में आग लगने से होने वाली समस्याओं से रहिवासियों को जागरूक करना जरूरी है। वहीं आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की बात भी कही।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, कोषाध्यक्ष कार्तिक महथा, केंद्रीय समिति सदस्य आनंद कुमार महतो, शंकर बेदिया, राजेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, महेश महतो, वाणेश्वर महतो, तपेश्वर महतो, अर्जुन महतो, वाणसिंह महतो, रिखीलाल महतो, नितेश करमाली, दशरथ महतो, गोवर्धन महतो, हरिहर महतो, सृष्टिधर महतो, संजय सोरेन, अभिमन्यु मांझी, विशेश्वर मांझी, रामेश्वर मांझी, रामचरण महतो, संजय महतो, जलेश्वर मांझी, राजू महतो, धांसू महतो, राजन महतो आदि दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
25 total views, 25 views today