प्रो. डॉ मनिकेश नगर अध्यक्ष, धीरज मंत्री व् कोषाध्यक्ष बने गांगुली कुमार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई का डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आईटीआई के प्रांगण में 23 दिसंबर को पुनर्गठन किया गया।
इस अवसर पर पुनर्गठित अभाविप सोनपुर नगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष प्रो. डॉ मनिकेश कुमार, नगर मंत्री धीरज गुप्ता तथा सह मंत्री का दायित्व राजनंदनी, राज गौरव सिंह व् निशा कुमारी को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष गांगुली कुमार, कार्यालय मंत्री अमन कुमार, खेल मंत्री शौर्य कुमार, कला मंत्री करणजीत सांवरिया, खेलो भारत संयोजक विक्रम कुमार, एसएफडी संयोजक रौनक कुमार, एसएफडी सह संयोजक कनिष्क कुमार, नगर मीडिया संयोजक सत्यम कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य अंगद कुमार, अंजली कुमारी, आनंदी कुमारी, शिवम कुमार, करण कुमार, स्नेहा कुमारी के नवीन दायित्व की घोषणा की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि और चुनाव पदाधिकारी पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख सह चुनाव पदाधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि संगठन के कार्य को और व्यक्तित्व विकास के लिए और नए कार्यकर्ताओं का मौका मिले इसके लिए प्रत्येक वर्ष इकाई का गठन किया जाता है। वहीं, विधायक संयोजक यशवंत कुमार ने पुनर्गठित इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी छात्र के लिए पुनर्निर्माण एवं कर प्रणाली को समझना और जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए संगठन का कार्यकर्ता बनना जरूरी है। जिसके लिए हरेक वर्ष नगर इकाई की घोषणा की जाती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री छपरा सूर्यनंद राय, जिला संयोजक राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्षा कुमारी, पीआर कॉलेज उपाध्यक्ष मोहम्मद नूरेन, परसा नगर मंत्री सकेत शर्मा, रिजवान कुमार, राजीव कुमार, नितीश, दिपक कुमार, रोहित कुमार, चंदन यादव के साथ दर्जनों छात्र – छात्रा उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply