रेनु किरण वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के बीच किया स्कूल बैग का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां/ (बोकारो)। गरीब बच्चों को सतत् शिक्षित करने को लेकर रेनु किरण वेलफेयर फाउंडेशन ने बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। संस्था देश के कई राज्यों में सामाजिक बदलाव का कार्य करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में झिड़की स्थित विद्यालय में 9 जून को रेनु किरण वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। बताया जाता है कि दिल्ली की इस सामाजिक संस्था ने बोकारो जिला के हद में झिरकी गाँव स्थित आईए इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों के बीच 50 स्कूल बैग का वितरण किया, ताकि वे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने शैक्षणिक सफर की शुरुआत कर सके।
इस अवसर पर रेनुकिरण फाउंडेशन की निदेशक पूजा ने बताया कि हर बच्चा शिक्षा का अधिकारी है।

एक छोटा-सा स्कूल बैग उनके सपनों का पहला साथी बनता है। यह सिर्फ एक वस्तु नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। स्कूल के निदेशक मोहम्मद इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी ने कहा इन बच्चों की आँखों में जो चमक आई है, वह शब्दों में बयाँ नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी उनकी जिज्ञासा को नहीं रोक सकती, इस सहयोग से बच्चों को एक नई प्रेरणा मिलेगी।

जानकारी देते हुए सत्यलोक के संस्थापक एस एन राय ने कहा कि रेनुकिरण वेलफेयर फाउंडेशन उनकी संस्था सत्यलोक की सहयोगी संस्था है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की स्वयंसेवी संस्था है जो शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, जीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। कहा कि संस्था का उद्देश्य वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना है। कहा कि संस्था ने देश के कई राज्यों में प्रभावी सामाजिक बदलाव की दिशा में कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त फाउंडेशन का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने का सतत प्रयास है।

 68 total views,  68 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *