Advertisement

नहीं रहे जाने माने डीडराइटर निवारण चन्द्र झा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार अंचल के मधुकरपुर रहिवासी जाने माने डीडराइटर 80 वर्षीय निवारण चंद्र झा अब नहीं रहे। उन्होंने 13 जुलाई को अपराह्न 3 बजे अंतिम सांस ली।

दिवंगत झा अपने पीछे तीन पुत्रों सहित अपना भरा पूरा घर छोड़ इस दुनिया से विदा लिया। स्वर्गीय झा हंसमुख व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके बदौलत लगभग 55 वर्षों से डिडरायटरी का पेशा अपनाकर क्षेत्र में प्रसिद्धि पाई थी। उनका क्षेत्र तेनुघाट एवं चास दोनों न्यायालय था।

बताया जाता है कि जमीन की रजिस्ट्री के अलावे जमीन संबंधी कोई भी मामला हो। चाहे बंटवारा नामा हो या कोई सुलह समझौता या फिर कोर्ट में केस मुकदमा, सभी मामलों के वे पारंगत थे। इन सब में इनकी काफी गहरी पकड़ थी।

इसी वजह से क्षेत्र के रहिवासियों में झा काफी लोकप्रिय थे। रहिवासी उन्हें हमेशा तलाशते रहते थे। उन्होंने अपना जीवन स्वस्थ जिया हाल के कुछ वर्षों से वे बवासीर के मरीज थे, परंतु भला चंगा वो नित प्रति कोर्ट जाते थे। मृत्यु के सप्ताह पहले से वे बीमार थे। उनकी असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *