Advertisement

याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। पंचायत भवन तेनुघाट में पंचायत के मुखिया रेखा सिन्हा की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी रहिवासियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण कर फूल माला अर्पित किया।
इस अवसर पर मुखिया सिन्हा ने बताया कि 2 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। शास्त्री जी की जीवनी के बारे में बताया कि लाल बहादुर शास्त्री के प्रभावशाली व्यक्तिव का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि विदेशों में भी उनके विचारों और निडरता की तारीफ की जाती थी। शास्त्री जी ने अपना पुरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया था। शास्त्री जी ने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूनम सिन्हा ममता कटरियार, रंजू देवी, आशा देवी, मीनू देवी, इंदु देवी, सविता देवी, सुषमा देवी, सालिनी कुमारी, पूनम कुमारी, नीतू देवी, उषा देवी, गुड़िया देवी, रीना देवी आदि मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *